Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कोरबा न्यूज़खेल

 स्वर्गीय केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 का हुआ शुभारंभ

 स्वर्गीय केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 का हुआ शुभारंभ।
कोरबा/ वन्दे छत्तीसगढ़. इन –  कोरबा प्रेस क्लब के द्वारा विगत 17 वर्षों से लगातार आयोजित कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय केशवलाल मेहता की स्मृति में होने वाली प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता स्वर्गीय केशव लाल मेहता क्रिकेट मैच का 18वें वर्ष का शुभारंभ घंटाघर में हुआ।
इस प्रतियोगिता में जिला प्रशासन, पुलिस, निगम, एसईसीएल, बालको, एनटीपीसी सहित कुल 16 टीमें भाग लें रही हैं मैच के शुभारंभ के प्रथम दिन एनटीपीसी इलेवन व एसईसीएल कुसमुंडा इलेवन की टीम के मुकाबले के साथ शुरुआत हुई। इस मैच में कुसमुंडा इलेवन ने जीत हासिल किया।